रामगढ़: आजसू पार्टी की बैठक सयाल स्थित यूनियन कार्यालय में शुक्रवार को बिनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि पार्टी के केंद्रीय सचिव सतीश सिन्हा उपस्थित थे।
बैठक में रीमा वर्मा के नेतृत्व में कई महिलाओं ने आजसू पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। मुख्य अतिथि बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी ने सभी महिला को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाया। वहीं रीमा वर्मा को आजसू पार्टी में पतरातू प्रखंड उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
मौके पर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी ने कहा कि महिलाओं के जुड़ने से संगठन कोयलांचल में मजबूत होगा। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से जानकी देवी, गीता देवी, सुधा देवी, मोनिका देवी, उर्मिला देवी, प्रभा देवी, सूचित देवी, कौशल्या देवी, गीता देवी, प्रेमलता देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
बैठक में मुख्य रूप से संतोष ठाकुर, शंकर सिंह, रणधीर साव, जितेंद्र करमाली, मनोज सिन्हा, मनीष कुमार, शंकर कुमार, हरिश्चंद्र झा, रामकृपाल मालाकार, सन्नी कुमार सहित अन्य मौजूद थे।