उरीमारी (हजारीबाग): राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के उरीमारी स्थित बरका-सयाल क्षेत्रीय कार्यालय में शुक्रवार को श्रमिक नेता शहीद निर्मल यादव का 20वां शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुजारी अनिल पांडेय द्वारा विधिवत पूजा-पाठ से की गई हुई। जिसमें गोपाल यादव, राजू यादव, विशाल यादव, आयुष कुमार और अनिरुद्ध कुमार शामिल हुए। इसके उपरांत स्व. निर्मल यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
श्रद्धांजलि सभा में स्व. निर्मल यादव के भाई गोपाल यादव, पुत्र राजू यादव, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व सांसद रमेंद्र कुमार, सीसीएल बरका-सयाल के महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह, कांग्रेस नेता जय प्रकाश भाई पटेल, यूनियन रिजनल सचिव कुमार महेश सिंह, उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, बिरसा परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, उरीमारी ओपी प्रभारी रथु उरांव सहित अन्य गणमान्य शामिल हुए। सभी ने पुष्प अर्पित कर स्व. निर्मल यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वहीं वक्ताओं ने कहा कि निर्मल यादव जीवनभर दबे-कुचले और शोषित मजदूर वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे। सामंतवाद और प्रबंधन के खिलाफ उनकी नि:स्वार्थ लड़ाई ने उन्हें मजदूरों की आवाज़ बनाया। 13 मार्च 2006 को अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी गई थी। वे मजदूरों के मसीहा के रूप में हमेशा याद किए जाते रहेंगे।
मौके पर झामुमो के हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, विंध्याचल बेदिया, राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के उपाध्यक्ष सीपी संतन, महादेव बेसरा, सोनाराम मांझी, विस्थापित नेता दसई मांझी, अमला अधिकारी संजीव झा, उरीमारी मैनेजर कमर फहीम, बिरसा मैनेजर राजेश प्रियदर्शी, अजय कुमार, प्रवीण कुमार सहारे, संजय करमाली, चरका करमाली, शनिचर मांझी, दिलीप कुमार, कानू मरांडी, धर्मदेव करमाली, सुखदेव प्रसाद, गणेश राम, डॉ जी आर भगत, विश्वनाथ मांझी, गजानंद प्रसाद, उदय सिंह, तालो बेसरा, बिनोद मिश्रा, सीताराम किस्कू, श्याम सुंदर प्रसाद, देवेंद्र कुमार सिंह, संजय शर्मा, अर्जुन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, संजय वर्मा, दिनेश करमाली, कार्तिक मांझी, उरीमारी ओपी के एएसआई रसिक किस्कू, कृष्णा कुमार दुबे, उरीमारी पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, फूलमती किस्कू, शांति देवी, फुलमुनी देवी, सुषमा श्रीवास्तव, उदय मालाकार, वासुदेव साव, पीडी सिंह, रामनरेश सिंह, जेपीएन सिन्हा, महादेव मांझी, गिरधारी गोप, चन्दू जायसवाल, लालो महतो, भारत भारती विद्यालय के निदेशक अनिमेष यादव, शांति निकेतन विद्यालय बगरैया के निदेशक नरेश करमाली, संजय यादव, सयाल उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया सतेंद्र यादव, कृष्णा सोरेन, रैना मांझी, सहित कई लोग मौजूद थे।
