रामगढ़: पतरातु में शुक्रवार को शहीद रघुनाथ महतो स्मारक समिति के तत्वाधान में शहीद रघुनाथ महतो की 246वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कटिया चौक पर शहीद रघुनाथ महतो स्मारक समिति ने स्वतंत्रता सेनानी की तस्वीर पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह मुखिया किशोर कुमार महतो और संचालन गणेश कुमार ठाकुर के द्वारा किया गया।
अवसर पर किशोर कुमार महतो ने कहा कि 1778 ई० में अंग्रेजों के विरुद्ध चुहाड़ विद्रोह का नेतृत्व रघुनाथ महतो ने किया था। यह झारखंड के छोटा नागपुर क्षेत्र में अंग्रेजों के खिलाफ पहला विद्रोह था। रघुनाथ महतो की हत्या अंग्रेजों ने साजिश कर 5 अप्रैल 1778 ई में कर दी। कहा कि शहीद रघुनाथ महतो के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रियनाथ मुखर्जी, उप मुखिया नंदकिशोर महतो, विकास कुमार गुप्ता, रणधीर कपूर, अमित कुमार सिंह, बालकिशून महतो, रामप्रसाद महतो, सूरज कुमार, सुनील कुमार, राजेश कुमार, शंभू प्रसाद वर्मा ,प्रकाश ठाकुर, मनीष कुमार, रंजन पटेल, रविंद्र कुमार, अशोक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।