रामगढ़: महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर श्री कृष्ण विद्या मंदिर रामगढ़ में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। अवसर पर अंतर सदनीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छह से नौवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन गणित शिक्षक अमित सिंह और अतीश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में पटेल सदन बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता बना। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने अपने संबोधन में  गणित के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणित केवल अंकों और सूत्रों का विषय नहीं बल्कि तर्क, अनुशासन और जीवन प्रबंधन का आधार है।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षिक एवं बौद्धिक आयोजनों का निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। मौके शिक्षक-शिक्षिकाएं और कई विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

 

 

By Admin

error: Content is protected !!