सरहुल पूजा समिति का हुआ गठन, अध्यक्ष रविंद्र बेदिया और सचिव मुकेश बेदिया बने
गिद्दी (हजारीबाग): सरहुल पूजा को लेकर रविवार को कुरकुट्टा सरना स्थल में स्थानीय लोगों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता राम लखन उर्फ एतवा बेदिया और संचालन दिनेश बेदिया ने किया। बैठक में आगामी 31 मार्च को सरहुल पूजा धूमधाम से मनाने और कुरकुट्टा के प्रत्येक चूल्हा से 200 रूपया चंदा करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही सरहुल पूजा को लेकर समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष रविंद्र बेदिया, उपाध्यक्ष अमरलाल बेदिया, सचिव मुकेश बेदिया, सह सचिव रमेश बेदिया, कोषाध्यक्ष दिनेश बेदिया, किशोर बेदिया, एवं सुलेन बेदिया, आशीष बेदिया, संजू बेदिया, अजय बेदिया, देवराज बेदिया का चयन किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से रमेश बेदिया, दिनेश बेदिया, राजनाथ बेदिया, बीरबल बेदिया, दिनेश बेदिया, मुकेश कुमार बेदिया, सिकंदर बेदिया, किशोर बेदिया, एतवा बेदिया, रामकुमार बेदिया, राजकुमार बेदिया, सुभाष कुमार बेदिया सहित कई लोग मौजूद थे।