रामगढ़: भुरकुंडा थाना में आगामी दो अप्रैल को होनेवाले श्री राम जन्मोत्सव को लेकर भुरकुंडा पंचायत भवन में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम की रूप-रेखा पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आयोजन को भव्य बनाने हेतु तैयारियों में जुट जाने का निर्णय लिया गया।
बताया गया कि भुरकुंडा थाना मैदान में श्री राम जन्मोत्सव और हिन्दू नव वर्ष भव्य रूप से मनाया जाएगा। अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।
वहीं बैठक के दौरान सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया। नवगठित समिति में अध्यक्ष सूरज कुमार, उपाध्यक्ष सुमित कुमार, सचिव श्रवण कुमार, सह सचिव मुन्ना कुमार, महासचिव सोनू कुमार, अभिषेक पटेल, कोषाध्यक्ष शुभम गिरी, सह कोषाध्यक्ष अमर कुमार, मीडिया प्रभारी सुजीत राय, सह मीडिया प्रभारी सानू राणा, महिला प्रमुख अंजू ठाकुर, नैना कुशवाहा, प्रियंका कुमारी, संरक्षक अनामिका श्रीवास्तव, नंदकिशोर राम, और देव गुप्ता चुने गए।
