भ्रष्ट राज्य सरकार को हटाने का लें संकल्प: लक्ष्मीकांत वाजपेयी
रांची: राज्य सरकार की उलटी गितनी शुरू हो गई है। यह सरकार अपने भ्रष्टाचार, अपनी नाकामी, वादाखिलाफी और तुष्टिकरण के कारण जनता की नजरों में गिर चुकी है। अपने ही कृत्यों की वजह से यह सरकार गिरने को है। इस सरकार को अपदस्थ करने का संकल्प लेते हुए आप सभी अपनी जिम्मेदारी को पूरा किजीए। यह बातें झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में कहीं।
भाजपा द्वारा आगामी 11अप्रैल को घोषित सचिवालय घेराव कार्यक्रम को लेकर रविवार को प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें प्रदेश प्रभारी ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल घेराव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आव्हान किया।
वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि किसी कार्यक्रम की सफलता के पीछे कार्यक्रम की तैयारी में जुटे कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। आप सभी जिम्मेवारियों को पूरा करने में जुट जाएं।
बैठक के दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रत्येक विभाग की क्रमवार जानकारी ली और तैयारी की समीक्षा करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा नेधन्यवाद ज्ञापन योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
बैठक में प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, दीपक बंका, सुबोध सिंह गुड्डू, संजीव विजय वर्गीय, अरुण झा, मुनचुन राय, चंदन कुमार, बबन गुप्ता, सूरज चौरसिया, पंकज शहदेव, अंचल तिवारी, रविनाथ किशोर, सतीश सिंहा, सूर्य प्रभात, अरविंद तिवारी, डॉ. अभिषेक रामदीन, प्रेम वर्मा, मुकेश मुक्ता, संजय चौधरी, अरुण पांडे, सोना खान, राहुल अवस्थी, रजनीश पांडे, शिवपूजन पाठक सहित अन्य उपस्थित रहे।