• अंचलाधिकारी ने भुरकुंडा पीओ को दो दिनों के अंदर सभी समितियों के बीच समन्वय बनाने का दिया निर्देश
रामगढ़: भुरकुंडा लोकल सेल को लेकर बुधवार को रिवर साइड स्थित सीसीएल के ऑफिसर्स क्लब में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी पतरातू मनोज कुमार चौरसिया ने की। बैठक में भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी कुमार राकेश सत्यार्थी सहित एक दर्जन से अधिक समितियों के प्रतिनिधि और सदस्य शामिल रहे। इस दौरान बैठक स्थल बाहर भी लोगों की काफी भीड़ रही। बैठक तकरीबन 02: 30 बजे शुरू हुई। जिसमें सर्वप्रथम अंचलाधिकारी पतरातू ने समितियों और उनके उपस्थित प्रतिनिधियों की जानकारी ली। इसके उपरांत प्रतिनिधियों ने एक-एक कर लोकल सेल में हिस्सेदारी के मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष रखा। बैठक में सभी समितियों की बातों को प्रबंधन द्वारा कलमबद्ध भी किया गया। साकारात्मक माहौल में बातचीत के बाद अंचलाधिकारी मनोज कुमार चौरसिया ने भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी को दो दिनों के अंदर पहल करते हुए सभी समितियों से बातचीत कर समन्वय बनाने का निर्देश दिया।

वहीं बैठक में शामिल प्रतिनिधियों ने बताया कि सभी पक्षों की बात को सुना गया है। सहमति-असहमति जैसी कोई बात नहीं हुई है। अंचलाधिकारी मनोज कुमार चौरसिया ने भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी को दो दिनों के अंदर पहल करते हुए सभी समितियों के बीच समन्वय बनाने का निर्देश दिया है। साकारात्मक माहौल में बैठक हुई है जिससे जल्द ही समन्वय बनने के आसार दिख रहे हैं।
बैठक में झरी मुंडा, रामदास बेदिया, रंजीत बेसरा, दर्शन गंझू, गिरधारी गोप, रमण शर्मा, किशुन नायक, मुकेश पासवान, विजय मुंडा, सन्नी बेसरा, कुलदीप यादव, विरेंद्र यादव, संतोष उरांव, प्रदीप मांझी, रावेल एक्का, हरिशंकर चौधरी, शंकर मांझी, राजेंद्र करमाली, विरेंद्र मांझी, बिहारी मांझी, राणा प्रताप सिंह, संदीप उरांव, कैलाश प्रसाद, अमरेंद्र सिंह, फुलेश्वर, जयलाल सिंह, हरिलाल बेदिया, अमर राम, मनोज मुंडा, शिवनारायण यादव, बालेश्वर बेदिया, कृष्णा मांझी, संतोष मांझी, सुनील मांझी सहित अन्य उपस्थित थे।
