रामगढ़: सौंदा ‘डी’ में दुर्गा पूजा और काली पूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को पंचायत भवन में बैठक हुई। जिसका संचालन दशरथ कुर्मी ने किया। बैठक में सर्वप्रथम कोषाध्यक्ष सुरेश खरवार ने वर्ष 2024 के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। वहीं बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष भी धूमधाम से पूजा करने का निर्णय लेते हुए समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सौंदा डी परियोजना पदाधिकारी कैलाश कुमार अध्यक्ष, संजय यादव सचिव और सुरेश खरवार कोषाध्यक्ष चुने गए। समिति के संरक्षक के रूप में दशरथ कुर्मी, अशोक शर्मा, मुखिया उपेंद्र शर्मा और जयदेव गुप्ता का चयन हुआ। वहीं सभी ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष, सचिव और सह सचिव को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। इसके साथ ही बैठक में इस वर्ष दुर्गा पूजा और काली पूजा का चंदा 2000 रुपए निर्धारित किया गया।

बैठक में कोलियरी मैनेजर अंकुर कुमार, सिविल इंजीनियर बालमुकुंद, सुशील सिंह, संदीप लकड़ा, श्रीकांत गुप्ता, डब्लू पांडेय, दिलीप देवघरिया, जयश्री यादव, नीरज भट्ट, अनिल खरवार, भोला राजभर, संजय सिंह, अजीत जायसवाल, बबन मिश्रा, जग्गू घांसी, राजगिरी चौधरी, धर्मदेव यादव, देवकरण यादव, अमरेश कुमार, विशाल मिश्रा, रामसिंहासन कोयरी, दशरथ सिंह, संतोष कुमार, नरेंद्र राम, परदेसी नोनिया, योगेंद्र मांझी, सुबोध रजक, राम पुकार, रविंद्र पासवान, विक्रमा यादव, श्रीकांत कुम्हार, मोती रजवार, सुरेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!