परियोजना प्रबंधन और विस्थापित रहे शामिल 

उरीमारी (हजारीबाग): सीएचपी साइलो न्यू बिरसा परियोजना स्थित नव निर्मित काली मंदिर में सीसीएल बिरसा परियोजना प्रबंधन और विस्थापितों की बैठक हुई। जिसमें आगामी 30 मार्च को मंदिर में होनेवाले प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

बताया जाता है कि आगामी 30 मार्च 2026 को नवनिर्मित काली मंदिर में माता काली की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दामोदर नदी से कलश यात्रा एवं 31 मार्च 2026 को भंडारा तथा जागरण का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में मां काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वाराणसी और रजरप्पा के आचार्य और पुजारियों की देख-रेख में किया जाएगा। वहीं पूजा में झामुमो के जिला संगठन सचिव सह विस्थापित नेता गणेश गंझू अपनी धर्मपत्नी की साथ बैठेंगे। 

बैठक में बिरसा परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, मैनेजर राजेश प्रियादर्शी, कार्तिक माइनिंग के मैनेजर मंगल सिंह, झामुमो केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, झामुमो हजारीबाग के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली, झामुमो के जिला संगठन सचिव गणेश गंझू, विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा अध्यक्ष सूरज बेसरा, झामुमो जिला उपाध्यक्ष मोहन सोरेन, बिनोद हेम्ब्रोम, जुरा सोरेन, राजेंद्र गंझू, पंकज हेम्ब्रोम, विजय सोरेन, आनंद बेसरा, बिनोद सोरेन, संजय सोरेन, सुखराम बेसरा, कामेश्वर मुंडा, अजय मुंडा, संतोष प्रजापति, संतोष पासवान, ज्ञानी, अजय बेसरा, अजय मरांडी, बंशीलाल मुर्मू सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!