रामगढ़: केकेसी प्लस टू उच्च विद्यालय सयाल के 50 वर्ष पूरे होने पर 50वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने को लेकर सोमवार को विद्यालय परिसर में बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंह और संचालन वीरेंद्र पासवान ने किया।
बैठक में विद्यालय की 50वीं वर्षगांठ समारोहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही आयोजन की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा, सुरेश मेहता, जगदीश कुमार साव, रीता कुमारी, सतेन्द्र यादव, सचिव वरुण कुमार, सह सचिव संजय शर्मा, वीरेंद्र पासवान, अर्जुन सिंह, अनूप सिंह, उदय मेहता, कोषाध्यक्ष राजीव सिन्हा, सह कोषाध्यक्ष अभय सिंह, कार्यकारिणी सदस्य बिरदा पासवान, जसीम अंसारी, रोशन शर्मा, संजय कुमार, आफताब आलम, जगनारायण प्रसाद, विजय साव, नरेंद्र कुमार, मेरी एंडरिना मिंज, युसूफ खान का चयन किया गया। जबकि रुपेश कुमार विश्वकर्मा, गजानंद प्रसाद, संजीव बेदिया, गोपाल यादव, प्रवीण कुमार मुख्य संरक्षक बनाए गए।
बताया जाता है कि कार्यक्रम को लेकर अगली बैठक आठ फरवरी को आहूत की गई है। बैठक में उपरोक्त के अलावा रबिन्द्र प्रसाद, संजीत राम, सुनील कुमार सिंह, अर्जुन बाउरी, मोनिका सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
