बड़कागांव: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय उरीमारी में विस्थापित संघर्ष मोर्चा उरीमारी/पोटंगा पंचायत की बैठक गुरुवार को हुई।
बैठक की अध्यक्षता विस्थापित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष सह पोटंगा पंचायत के मुखिया चरका करमाली एवं संचालन सह सचिव महेश गंझू ने किया। बैठक सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 9 अगस्त 2023 को विश्व आदिवासी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।
बैठक में मुख्य रुप से यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव, चरका करमाली, महादेव बेसरा, सीताराम किस्कू, डॉ जी आर भगत, विश्वनाथ मांझी, कानू मरांडी, महेश गंझू, दशाराम हेम्ब्रोम, कजरू उरांव, सिगू हेम्ब्रोम, रवि पावरिया, तालो बेसरा, राजेंद्र किस्कू, महेश करमाली, रामवृक्ष सोरेन, बिरजू सोरेन, सरोज मुर्मू, रतन पावरिया, मनाराम हांसदा, सुखदेव सोरेन, कुला प्रजापति, बिनोद प्रजापति, शिबू ठाकुर, रामा उरांव, गुली प्रजापति, उरीमारी पंचायत समिति सदस्य सदस्य गीता देवी, सीतामुनी देवी, फुलमनी किस्कू, फूलमति देवी, तेतरी देवी, शांति देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
