उरीमारी (हजारीबाग): राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय उरीमारी में रामनवमी पूजा को लेकर बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने किया। बैठक में रामनवमी जुलूस की तैयारी को लेकर लोगों ने अपने  विचार रखे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उरीमारी चेक पोस्ट स्थित गौरीशंकर मंदिर के प्रांगण से 24 मार्च मंगलवार को 3 बजे शाम को जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस गौरी शंकर मंदिर प्रांगण से चेकपोस्ट, थाना, काली मंदिर, चिफ हाउस, कांटा घर, हेसाबेड़ा, वेश वर्कशॉप उरीमारी, पहाड़ी शिव मंदिर, उरीमारी बस्ती, जामुन टोला से जरजरा चौक, सी टाइप, पिला क्वार्टर, मदरसा रोड, चेकपोस्ट होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त होगा। रामनवमी को लेकर तैयारियां जोरों से की जा रही है।

मौके पर सीताराम किस्कू, डॉ जीआर भगत, लालो महतो, कंचन मांझी, गणेश राम, कानू मरांडी, विश्वनाथ मांझी, धर्मदेव करमाली, जगदीश मेहता, बिहारी प्रसाद, सुनील यादव, महावीर साव, राम दुलार साव, संजय यादव,शिव शंकर सिंह, अखिलेश सिंह, त्रिभुवन साव, राजू ठाकुर, राज कुमार यादव, मोहित सिंह, दीपक कुमार यादव, चंदू जायसवाल, जितेंद्र ठाकुर, मोहम्मद असलम, मोहम्मद सराफत, रंजीत करमाली, सतीश कुमार, पंकज कुमार, पिंटू कुमार, विनय चौहान, बबलू कुमार यादव, राजपति साव, कैलाश साव, राजा महतो, कृष्णा साव, शिबू ठाकुर, सिकंदर, संजय कुमार, शुभम वर्मा, राधेश्याम बैठा, लाल सोरेन, मोहम्मद गुलाब, चिन्टू, तनु प्रजापति, विनोद प्रजापति, बैजनाथ साव, विजय कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!