Meeting of Santhal Samaj Dishome Manjhi ParganaMeeting of Santhal Samaj Dishome Manjhi Pargana

बड़़कागांव: कर्णपुरा परगना, पलानी परगना एवं नागपुर परगना के 51 मांझी हड़ाम, गांव टोला के बुद्धिजीवियों की बैठक नव प्राथमिक विद्यालय अंबा टोला में गुरुवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता महादेव मांझी एवं संचालन विनोद बेसरा ने किया।

बैठक में सर्वप्रथम अंबा टोला निवासी जीबोन मांझी के निधन पर एक मिनट का शोक व्यक्त करते हुए आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संथाल समाज दिशोम मांझी परगना केंद्रीय कार्य समिति के निर्देशानुसार हर गांव के मांझी हड़ाम, परानिक, जोगवा, कुड़म नायके बुद्धिजीवियों का समाज के प्रति जागरूकता के लिए प्रतिमाह अपने अपने गांव में समयानुसार बैठक करने का निर्णय लिया गया। वहीं बैठक में आगामी 10-11 अप्रैल को संथाल समाज दिशोम मांझी परगना केंद्रीय महाधिवेशन की तैयारी को लेकर भी चर्चा किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से मोहन सोरेन, संजय टुडू, मुंशीलाल टुडू, शिवलाल टुडू, छोटे मांझी, महावीर हंसदा, महादेव हंसदा, राजेंद्र हंसदा, बहादुर टुडू, वीरेंद्र बेसरा, हिब्बा मांझी, मनीजर मांझी, सुधन मांझी, सहादेव मरांडी, सोहरी मुर्मू, धनीराम टुडू, जगदीश मरांडी, राम मांझी, बिरसा हंसदा, बिगन मुर्मू, किशुन टुडू, जगदीश टुडू, बिनोद सोरेन, बलदेव सोरेन, बुधन हेम्ब्रोम, रूपलाल हेम्ब्रोम, जुगल सोरेन सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!