• समाज की मजबूती के लिए एकजुटता बनाये रखना जरूरी : एतो बास्के
हजारीबाग: संथाल समाज दिशोम मांझी परगना की बैठक पड़वा पोखर गुरु ग्राम पब्लिक स्कूल विष्णुगढ़ प्रांगण में रविवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता शिबू सोरेन एवं संचालन देवीराम हेम्ब्रोम ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सह चुनाव प्रभारी केन्द्रीय कोषाध्यक्ष एतो बास्के, विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय सचिव पन्नालाल मुर्मू, देवीराम हेम्ब्रोम, शिबू सोरेन, मोहन हंसदा, सम्मानित अतिथि मांडू प्रखंड सचिव टीरू सोरेन, कोषाध्यक्ष अमित हंसदा, कार्यकारणी सदस्य सुरेश सोलंग, छोटका मुर्मू, चैता हंसदा उपस्थित थे।
बैठक में सर्वसम्मति से विष्णुगढ़ प्रखंंड कमिटी का चुनाव करने एवं आगामी 30 जून को हुल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें प्रखण्ड अध्यक्ष जागेश्वर मरांडी, सचिव सुरेश कुमार हंसदा, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार हंसदा का चयन किया गया।
मौके पर मुख्य अतिथि सह चुनाव प्रभारी केन्द्रीय कोषाध्यक्ष एतो बास्के ने कहा कि समाज तभी मजबूत होता है जब समाज का हर व्यक्ति कंधे से कंधा मिलकर साथ चले। बिना एकता के कोई भी समाज सफलता के आयाम तक नहीं पहुंच सकता। इसलिए हमें चाहिए कि हम एकजुट होकर अन्य समाजों के लिए उदाहरण पेश करें। उन्होंने कहा कि समाज के बदलने से पहले खुद को बदलना जरूरी है, दुनिया को बदलने से पहले खुद को ठीक करना जरूरी है। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी बारी-बारी से अपनी बातों को रखा।
बैठक में मुख्य रूप से मोहन कुमार हंसदा, बाबू चंद्र हेंब्रोम, सुरेश मुर्मू, सुरेश हंसदा, महादेव मांझी, रीतलाल टुडू, रामेश्वर बास्के, प्रदीप टुडू, राजेश मुर्मू, होपन मरांडी, विशाल बेसरा, शंभू हंसदा, कुंजलाल टुडू, मंगरी देवी, गीता देवी, शिवराम हंसदा, शिबू सोरेन, सुकेश मुर्मू, धनेश्वर हेम्ब्रोम, रामचंद्र हंसदा, अर्जुन हेंब्रोम, रीतलाल मुर्मू, अशोक मुर्मू, अमित कुमार हंसदा, जितेंद्र कुमार, रोहित मुर्मू, गीता टुडू, छोटकी देवी, जगदीश मुर्मू, रामजी मांझी, राजेश हंसदा, अशोक मुर्मू, अनिल बास्के, महेंद्र किस्कू, कैलाश बेसरा, पप्पू बेसरा, सहदेव बास्के, राजाराम बेसरा सहित कई लोग मौजूद थे।