• पूजा कमेटी का हुआ पुनर्गठन, अध्यक्ष बागेश करमाली और सचिव सन्नी करमाली बने

रामगढ़: भुरकुंडा पंचायत के नीचे धौड़ा में काली पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया अजय पासवान और संचालन आजाद भुइयां ने किया। बैठक के दौरान आगामी काली पूजा धूमधाम से करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही तैयारियों पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष बागेश करमाली, सचिव सन्नी करमाली और कोषाध्यक्ष राम कुमार का चयन किया गया।

वहीं कार्यकारणी सदस्यों में विकराल करमाली, राजेंद्र करमाली, कृष्णा राम, सूरज कोल, विजय कुमार, लाली करमाली, पंकज कुमार, प्रिंस करमाली, छोटू करमाली, राजेंद्र चौहान, विजय भुइंया, सुरेंद्र भुइंया ,रामस्वरूप करमाली, राजेश करमाली, विनोद कुमार सहित अन्य शामिल हैं। 

By Admin

error: Content is protected !!