बड़कागांव: न्यू बिरसा साइट ऑफिस में केंद्रीय सदस्य झामुमो सह झाकोमयू जोनल कोषाध्यक्ष सोनाराम मांझी के अध्यक्षता में न्यू बिरसा परियोजना के सभी पाली के मजदूरों के साथ संडे ड्यूटी कटौती को लेकर बैठक हुई। बैठक का संचालन टुरा मांझी ने किया।बैठक में संडे ड्यूटी कटौती को लेकर विचार विमर्श किया गया। मौके पर केंद्रीय सदस्य झामुमो सह जोनल कोषाध्यक्ष झाकोमयू सोनाराम मांझी ने कहा कि न्यू बिरसा परियोजना सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के कोयला उत्पादन लक्ष्य के 80 प्रतिशत उत्पादन करता है। ऐसे में संडे ड्यूटी कटौती किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में सभी मजदूरों ने एक स्वर में कहा कि यदि सभी मजदूरों को संडे ड्यूटी नही दिया जाएगा तो हम सभी मजदूर मिलकर संडे ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे और संडे को हमलोग रेस्ट पर रहेंगे क्यों न हमलोगों को 26 हाजिरी ही मिले। इस संबंध में बिरसा परियोजना पदाधिकारी को एक पत्र सौंपा गया है। जिसमें कहा गया है कि न्यू बिरसा परियोजना में चार पाली में कुल 90 मैन पावर है। इसमें मात्र 53 मैन पावर को ही संडे ड्यूटी मिलता है। बरका सयाल प्रक्षेत्र का सालाना टारगेट में अकेले न्यू बिरसा परियोजना 80 प्रतिशत टारगेट पूरा करता है। इस टारगेट को पूरा करने में यहां के विस्थापित एवं चारों पाली के मजदूर मिलकर कड़ी मेहनत कर अपना अहम भूमिका निभाते है। यहां मजदूरों के लिए नहीं ऑफिस, नहीं शौचालय, नहीं कुर्सी टेबल, नहीं पानी, नहीं कैंटीन, नहीं लाइट और नहीं चालान घर की व्यवस्था है। इसके बावजूद भी धूप, गर्मी, जाड़ा, बरसात में यहां के मजदूर रोड पर चालान काट कर कंपनी के हित मे काम करते हैं और कंपनी के लक्ष्य को पूरा करने में अपना अहम भूमिका निभाते हैं। इतना होने के बावजूद भी सीसीएल प्रबंधन द्वारा न्यू बिरसा परियोजना के सभी मजदूरों को संडे ड्यूटी नही दिया जा रहा है।
बैठक में मुख्य रूप से संतोष प्रजापति, दीपक करमाली, अर्जुन मुंडा, सरोज कुमार, कंचन मांझी, सिकेन्द्र राम, अल्ताफ हुसैन, दिलीप बेसरा, अशोक कुमार पांडे, अनिल यादव, देवेंद्र साव, सैलेंद्र सिंह, अमित कुमार, रामजीत मुंडा, रामावधेश प्रसाद, गंगेश्वर महतो, शंभूनाथ ठाकुर, लेचा मांझी, कार्तिक राम कर्ष, अनिल राम, मो. गुलाम रशीद, संतोष कुमार पांडे, सहदेव, शिव पूजन सिंह, देवेंद्र सिंह, राजू गंझू, गणेश गंझू, बाबू मुर्मू, हीरालाल मांझी, दिश्वर मांझी, तालू मांझी, कैलाश मुंडा, तालो मांझी, राजू करमाली, बिनोद सोरेन, संजय सोरेन, संतोष कुमार सिंह, मनोज मुंडा, अनिल मांझी, महेंद्र मुंडा, बलिराम साव, दशरथ मांझी, उमा देवी, तिला देवी, रतनी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।