रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय सयाल में शुक्रवार को रूआर -2024 अभियान को लेकर बैठक की गई। जिसमें विद्यालय के शिक्षक सहित क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

बैठक में प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव रंजन कहा कि स्कूल रूआर 2024 राज्य सरकार एक महत्वाकांक्षी अभियान है। जिसमें 5 वर्ष से 18 वर्ष तक के वैसे बच्चें जो किसी भी विद्यालय में नहीं जाते हैं या  किसी वजह से पढ़ाई बीच में छोड़ चुके हैं, उनके लिए विशेष नामांकन अभियान चलाया जा रखा है। यह अभियान 16 दिनों तक चलेगा। इस अभियान में विद्यालय के सभी हितधारकों की सहभागिता जरूरी है।

बैठक के दौरान सभी अभिभावकों से बच्चों को स्कूल जरूर भेजने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई। अवसर पर सयाल उत्तरी पंचायत के उपमुखिया बिमलेश कुमार, वार्ड सदस्य क्रांति कुमारी, आंक्षी देवी, पुनम देवी, सीता देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति से जनता भोक्ता, महेश्वर पाण्डेय, अरशद अंसारी, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव रंजन, रेणु कुमारी, श्रीकांत प्रसाद, रेखा कुमारी, कुमकुम कामिनी, तमन्ना प्रवीण, पप्पू यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!