रामगढ़: संथाल समाज दिशोम मांझी परगना केन्द्रीय समिति की बैठक हेसागढ़ा पंचायत भवन में शनिवार को हुआ। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय उपाध्यक्ष अलख कुमार मांझी एवं संचालन केन्द्रीय कोषाध्यक्ष एतवा मांझी ने किया।

बैठक में विगत 30-31 मई को भुरकुंडा ऑफिसर्स क्लब में हुए संथाल समाज दिशोम मांझी परगना केन्द्रीय महाधिवेशन का समीक्षा किया गया। वहीं आगामी 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर चर्चा हुआ। बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि विश्व आदिवासी दिवस गिद्दी “ए” सामुदायिक भवन में मनाया जाएगा। विश्व आदिवासी दिवस में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे।

बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय महासचिव सोनाराम मांझी, केन्द्रीय उपाध्यक्ष आर.डी हंसदा, सन्नी सोरेन, मोहन सोरेन, गहन बेसरा, कन्दो मरांडी, पन्ना लाल मुर्मू, मुर्सिंगलाल हंसदा, सनु मदन सोरेन, अजय बेसरा, कैलाश मांझी, दुर्गा सोरेन, प्रदीप सोरेन, सुरेश हंसदा, दासो हेम्ब्रोम, सीताराम मांझी, सुरज मांझी, बिरेंद्र हेम्ब्रोम, गुरूदयाल हंसदा, अगस्टीन हेम्ब्रोम, निर्मल मुर्मू बेनीराम मुर्मू, संजय मांझी, अमित कुमार हंसदा, चुनू राम बेसरा, सुरजमुनि कुमारी सोरेन, मीना देवी, रमना मांझी, पुसन मांझी, बब्लू हेम्ब्रोम, बुधन किस्कू, चेतवा मरांडी, दुर्गा हंसदा, राजेश कुमार हंसदा, सहदेव किस्कू, शिवलाल किस्कू सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!