रामगढ़: राजकीय मध्य विद्यालय सयाल में बुधवार को छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव रंजन ने कहा कि मेहंदी का उपयोग विशेष रूप से त्योहारों, विवाह और धार्मिक अवसरों पर किया जाता है। वहीं, शास्त्रों में मेहंदी को शुभता, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। आयुर्वेद और ज्योतिष शास्त्र में भी मेहंदी का विशेष महत्व है।
प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7 और 8 की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं ने एक से बढ़कर एक अपने कला का प्रदर्शन किया। वही प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रेखा कुमारी, कुमारी अनिता सिन्हा, हृदया देवी, कुमकुम कामिनी, तमन्ना प्रवीण शामिल थी। निर्णायक मंडल ने सिमरन टुडू को विजेता घोषित किया। जबकि पीहू कुमारी को फर्स्ट रनर अप चुना गया है। प्रधानाध्यापक राजीव रंजन ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को आगामी 15 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा।
मौके पर मुख्य रूप से सुमन कुमारी, पीहू कुमारी, मीठी कुमारी, सिमरन टुडू, रंजू कुमारी, मिस्टी कुमारी, पूजा कुमारी, अनामिका कुमारी, सूरजमुनी कुमारी, पूर्वी कुमारी, सोफिया प्रवीण, मुस्कान प्रवीण, मोहिनी कुमारी, अलीशा प्रवीण सहित कई लोग मौजूद थे।