बड़कागांव: विस्थापित कार्यालय न्यू बिरसा पोटंगा में विस्थापित समिति न्यू बिरसा के अध्यक्ष सूरज बेसरा की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष सूरज बेसरा ने कहा कि जब तक हमलोगों की मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। समिति सीसीएल प्रबंधन से मांग करती हैं कि न्यू बिरसा में प्रतिदिन रोड़ सेल में 100 गाड़ी दिया जाय, प्रतिदिन क्वालिटी वाला कोयला रोड़ सेल में दिया जाय, 4000 टन तक पावर हाउस कोयला को रोड़ सेल से उठाया जाय, बिरसा, न्यू बिरसा एवं उरीमारी परियोजना में विस्थापित संवेदकों को ही ठेका कार्य में रोजगार दिया जाय।
कहा गया कि, छह दिनों के अंदर यदि प्रबंधन द्वारा सकारात्मक पहल नहीं होती है तो न्यू बिरसा के कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य का चक्का जाम किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही सीसीएल प्रबंधन की होगी।
बैठक का संचालन समिति के सचिव जीतन मुंडा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से विश्वनाथ मांझी, संतोष सिंह, गणेश गंझू, झनाराम सोरेन, बिनोद हेंब्रम, गिरधारी प्रजापति, अकल मुंडा, जूरा सोरेन, मनुलाल सोरेन, बेनीलाल सोरेन, चंद्रदेव मुंडा, आनंद बेसरा, अजय मरांडी, अजय करमाली, प्रेम सोरेन, विजय सोरेन, बंशी मुर्मू, राजेंद्र गंझु, अजय मुंडा, दिनेश मुंडा, अनुज मुंडा, मुनिया देवी, पूनम देवी, क्रांति देवी, कर्मी देवी, तलमी देवी, अनिता देवी, अनिता हंसदा, सरिता बेसरा, उषा देवी, लक्ष्मी देवी, बेबी देवी, ममता देवी, संगीता देवी, बुधनी देवी, मंझली देवी, सावित्री देवी, विनीता देवी, अंजली हेंब्रम, माइनो देवी, रीना देवी, फूलमती देवी, तेरेषा बेसरा, सुनीता देवी तालोमुनी देवी, डोरकों देवी, कपुरमुनी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

