संजय सेठ ने कहा – घटना दुर्भाग्यपूर्ण, कार्रवाई हेतु अधिकारियों से करेंगे बात
रांची: रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद रांची लोकसभा क्षेत्र संजय सेठ ने मंगलवार को ओरमांझी प्रखंड के जावाबेड़ा निवासी पीड़ित धीरज बेदिया और उसके परिवार के सदस्यों से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने धीरज बेदिया के साथ हुई मारपीट की घटना के संबंध में जानकारी ली। धीरज बेदिया ने पुलिस द्वारा की गई मारपीट और अत्याचार की घटना को विस्तार से बताया। संजय सेठ ने पिड़ित परिवार और ग्रामीणो को न्याय के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा इस तरह का आचरण दुर्भाग्यपूर्ण है। इस संबंध में उपायुक्त रांची और वरीय आरक्षी अधीक्षक से बात कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश करेंगे।
इसके उपरांत केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ विगत दिनों हेन्देबीली पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सह बूथ अध्यक्ष स्व० कामेश्वर बेदिया के निधन पर उनके परिवार से मिलकर सांत्वना दी और हर संभव मदद करने की बात कही। वहीं वे चन्द्रा पंचायत के रोल जारा गांव भी गए। जहां दिवंगत मंडल उपाध्यक्ष स्व. राजनाथ उरांव के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद की आश्वासन दिया।
मौके पर भाजपा नेता जीतनाथ बेदिया, मंडल महामंत्री अलखनाथ महतो, राजेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, राजकिशोर साहु, शशि मेहता मुखिया रमेश बेदिया, मुखिया सुनिल उरांव, सुरेश राम, मनोज राम, गोपाल राम बेदिया प्रकाश महतो, गनसु महतो, जगधन बेदिया, नरेश बेदिया, राजकुमार प्रजापति, सिकेन्द्र महतो, संदीप उरांव जगलाल बेदिया, विकास भोक्ता सहित कई अन्य उपस्थित थे।