शव यात्रा में उमड़े लोग, दामोदर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार 

रामगढ़:  झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद के दिवंगत छोटे भाई भरत कपूर (46 वर्ष) का गुरुवार को दाह संस्कार हुआ। उनके पैतृक गांव चितरपुर प्रखंड के बोरोबिंग पंचायत अंतर्गत मुरुबंदा गांव से गुरुवार सुबह 08: 00 बजे शव यात्रा निकाली गई। जिसमे सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।स्व. भरत कपूर के इकलौते पुत्र आदित्य कुमार ने अपने दिवंगत पिता को मुखाग्नि दी।

बताते चलें कि भरत कपूर की तबीयत अचानक बिगड़ जाने के कारण उन्हें हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हैदराबाद से शव को हवाई जहाज से रांची एयरपोर्ट लाया गया और वहां से बुधवार की देर शाम पैतृक गांव मुरुबंदा गांव लाया गया। गुरुवार को शव यात्रा से पूर्व बड़ी संख्या में लोगों ने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किया। स्व. भरत कपूर कला और संस्कृति मंच से जुड़े हुए थे। सामाजिक कार्यों के साथ धार्मिक आयोजन में बढ़कर भागीदारी निभाते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

अंतिम संस्कार में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी,बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, रामगढ़ विधायक ममता देवी, झामुमो केंद्रीय नेता सुप्रियो भट्टाचार्य, दर्जा प्राप्त मंत्री फागु बेसरा, केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, बसंत कुमार मित्तल, चित्रगुप्त महतो,हेमलाल महतो,आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता हसन अंसारी, मंगल महतो केंद्रीय सदस्य अमृतलाल मुंडा नप उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, महेश सिंह रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार,भूनु महतो,अमित महतो, रंजन फौजी,लालू खान, सुदर्शन महतो, मुकेश बौदिया, राजेंद्र तिवारी राजेश महतो मंगल ओहदार,शिवनाथ महतो अशोक महतो, निर्मल महतो, तापेश्वर महतो,उमेश महतो, मनोज महतो चंद्रदेव महतो सुधीर मंगलेश खुदीराम महतो योगेश महतो,कृति करमाली शिवनाथ महतो, वीरेंद्र महतो, पंचित महतो,नागेश्वर चौधरी गोवर्धन महतो बैजनाथ महतो पिंटू कुमार बरतू करमाली,ओंकार चौधरी, अनिल चौधरी, अशोक बेदिया लालमोहन महतो वासुदेव महतो सहित सैकड़ो लोग अंतिम दाह संस्कार में शामिल हुए।

By Admin

error: Content is protected !!