रामगढ़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में चल रहे मिशन साहसी कार्यक्रम का मंगलवार को छावनी फुटबॉल मैदान में समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा के सांसद जयंत सिन्हा, विशिष्ठ अतिथि रांची मेयर और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा, अभाविप प्रांत संगठन मंत्री राजीव रंजन मिश्रा, अभाविप प्रांत छात्रा प्रमुख डॉ. पुष्कर बाला, खेलो भारत की राष्ट्रीय संयोजक पल्लवी गाड़ी, अभाविप रामगढ़ नगर अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार और नगर सह मंत्री तनवी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। वहीं अतिथियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अपने संबोधन में सांसद जयंत सिन्हा ने मिशन साहसी कार्यक्रम में शामिल छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश बदल रहा है, देश की आधी आबादी जग चुकी है और देश के विकास में अपनी भागीदारी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही है। मिशन साहसी कार्यक्रम छात्राओं में आत्म सुरक्षा को लेकर नई ऊर्जा का संचार कर रहा है।
वहीं डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्राओं को सशक्त करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। ऐसे ही एक अभियान “मिशन साहसी” के माध्यम से छात्राओं के मनोबल को बढ़ाया जा रहा है। आज के परिवेश में छात्राओं को असामाजिक तत्वों से सुरक्षा के लिए गुर सीखना जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक हैरतंगेज करतब प्रस्तुत किए। अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बताया जाता है कि मिशन साहसी काय्रक्रम के तहत 17 विद्यालयों की लगभग 3000 छात्राओं ने भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का संचालन अंशु पांडे और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आशीष कुमार ने किया। मौके पर मुख्य रूप से कराटे प्रशिक्षक नरेन्द्र सिन्हा, शशि पांडेय, कमल नायक, रूपेश कुमार, आर्य अग्रवाल, सलोनी कुमारी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी, जिला संयोजक शुभम गिरी, जिला संगठन मंत्री विक्रम राठौर, उमेश कुमार, सुदीप कुमार, राहुल रजक, दीक्षा कुमारी, मोंटी, तन्वी, रीना, खुशी, अमित, मधु सिंह, सुमित्रा, अभिषेक कुशवाहा, सहित कई उपस्थित थे।

