रांची: बीते 14 नवंबर को रांची रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या दो पर एक व्यक्ति ट्रेन के उपर हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया था। जिसे ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवानों ने तत्परता से उसे बचा लिया। इस पर विधायक सीपी सिंह ने शुक्रवार को आरपीएफ थाना रांची में जवानों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीपी सिंह ने कहा कि जवानों ने साहस, त्वरित निर्णय क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए व्यक्ति के जीवन की रक्षा की है। जो काफी सराहनीय है।
अवसर पर सब इंस्पेक्टर सूरज पाण्डेय, सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर कमल दास, हेड कांस्टेबल अभय कुमार, हेड कांस्टेबल कुमार रंजीत, हेड कांस्टेबल शशिकांत झा, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार दास, हेड कांस्टेबल रवि शंकर प्रधान, हेड कांस्टेबल संजय कुशवाहा, कांस्टेबल खगेश कुमार महतो और कांस्टेबल छोटे कुमार सिंह सम्मानित किए गए।
