रामगढ़: भुरकुंडा के मतकमा चौक के निकट ‘द वीकेंड रेस्टोरेंट’ का उद्घाटन रविवार को बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने विधिवत फीता काटकर किया। इससे पूर्व विधायक के आगमन पर रेस्टोरेंट के संचालक राम प्रसाद यादव ने बुके देकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उद्घाटन के उपरांत विधायक ने रेस्टोरेंट का अवलोकन करते हुए सुविधाओं और व्यवस्था का जायजा लेते हुए प्रसन्नता जाहिर की।
रेस्टोरेंट संचालक राम प्रसाद यादव ने बताया कि रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए वेज-नॉनवेज दोनों तरह के भोजन की उम्दा व्यवस्था है। व्यंजनों में स्वाद और रेस्टोरेंट में हाईजीन का पूरा ख्याल रखा जाएगा। बताया कि ग्राहकों के ठहरने के लिए एसी रूम की भी सुविधा है। यहां शादी-विवाह, बर्थ डे सहित सभी प्रकार की पार्टी के लिए समूचित व्यवस्था उपलब्ध है।
उद्घाटन के मौके पर स्टोरेंट में भाजपा भुरकुंडा और भदानीनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर रोशनलाल चौधरी का जन्मदिन मनाया। बताया गया कि बीते कल 28 दिसंबर को रोशनलाल चौधरी का जन्मदिन था। उनकी व्यस्तता के कारण जन्मदिन आज मनाया गया।
मौके पर योगेश दांगी, दिलीप दांगी, सतीश मोहन मिश्रा, नितेश कुमार, राहुल कुमार, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र मुंडा, मनोज यादव, जोगेंद्र यादव, मनीष सिंह, शाहिद अंसारी, राजाराम प्रसाद, राजू मुंडा, सागर दांगी, सुरेश यादव साहित कई लोग मौजूद रहे।