Moolvasi Sadan Morcha started campaign to plant Sadani flagMoolvasi Sadan Morcha started campaign to plant Sadani flag

रांची: कांके प्रखंड के चंदवे में मूलवासी सदान मोर्चा की ओर से सदानी झंडा लगाओ, अधिकार और पहचान बचाओ अभियान का आयोजन रविवार को हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्रन प्रसाद उपस्थित थे। कार्यक्रम में लोगों के बीच सदानी झंडा का वितरण कर अपने घरों पर लगाने की अपील की गई। केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने  qकहा कि झारखंड राज्य बनने के बाद से मूलवासी सदानों को अलग थलग कर दिया गया है। लगातार उपेक्षा हो रही है। झारखंड भ्रष्टाचारियों और लुटेरों के हाथ में है।

उन्होंने कहा कि 3 मार्च 1982 में संयुक्त बिहार में बनी नियोजन नीति को ही झारखंड में तब तक लागू कर दिया जाए, जब तक झारखंड में नियोजन नीति नहीं बन जाती है। प्रवक्ता डॉ सुदेश कुमार साहू ने कहा की हम मूलवासी सदान  लोग सीधे-साधे होते हैं, इसी का फायदा राजनीतिक दल  उठा रहे हैं और हमारे सरकारी नौकरी से लेकर राजनीतिक भागीदारी और अन्य अधिकारों को छीनने का काम कर रहे हैं। प्रो अरविंद प्रसाद ने सदानी झंडा को घरों के सबसे ऊपर तले पर श्रद्धा के साथ लगाने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहर साहू ने किया।

कार्यक्रम में विशाल कुमार,चंदन प्रसाद, मुरारी गुप्ता, आशुतोष महतो, रंगलाल साहू, पंकज साहू, संदीप तिवारी, पप्पू कुमार उमेश साहू, वीरेंद्र, पंकज साहू विजय महतो, अजीत साहू रामप्रवेश, गोपाल ,संदीप, रामकुमार ,सिकंदर, जितेंद्र, पप्पू  नीतीश, प्रदीप कुमार के अलावे सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!