रामगढ़: पीवीयूएनएल पतरातू टाउनशिप में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक विद्यालय की स्थापना जल्द की जाएगी। इसे लेकर पीवीयूएनएलऔर डीएवी कॉलेज ट्रस्ट एंड मैनेजमेंट सोसायटी के बीच गुरूवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया।
समझौते पर पीवीयूएनएल की ओर से मानव संसाधन प्रमुख जियाउर रहमान, और डीएवी कॉलेज ट्रस्ट एंड मैनेजमेंट सोसायटी की ओर से महासचिव अजय सूरी के द्वारा हस्ताक्षर किए गए। अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एके सहगल और शीर्ष प्रबंधन के अधिकारी और कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस दौरान अपने संबोधन में एके सहगल ने कहा कि यह विद्यालय टाउनशिप में रहने वाले कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस पहल से बच्चों को दूर स्थित विद्यालयों में जाने की आवश्यकता कम होगी।
