जनता की समस्याओं का समाधान हमारा कर्तव्य : मनीष जायसवाल

रामगढ़: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को रामगढ़ जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पतरातु प्रखंड स्थित पतरातु, भदानीनगर और भुरकुंडा क्षेत्र का दौरा कर मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया। 

दौरे की शुरुआत पतरातु डैम स्थित सर्किट हाउस से हुई। जिसके बाद लबगा, कुरसे, लपंगा, न्यू मार्केट, पतरातु, सौंदा डी, भुरकुंडा छठ मंदिर, भुरकुंडा थाना चौक, जनता टाकीज, बिरसा चौक, पटेल नगर, भुरकुंडा रिभर साइड, बुधबाज़ार, सीसीएल सौंदा कॉपरेटिव, सयाल ज़मुरिया बाज़ार में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए और पिछले लोकसभा चुनाव में उन्हें प्रचंड मतों से जीत कर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का सांसद बनने के लिए उनका आभार जताया।

दौरे के क्रम में सभी जगहों पर सांसद मनीष जयसवाल का लोगों ने गाजे- बाजे के साथ अभिनंदन और स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे भी फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत पर हर्ष जताया। पतरातू प्रखंड से लौट के क्रम में सांसद मनीष जायसवाल का मांडू विधानसभा क्षेत्र के कुजू स्थित एमआर कॉम्प्लेक्स में भव्य नागरिक अभिनंदन हुआ ।

अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने लोगों से कहा कि आपके अथक परिश्रम और आशीर्वाद के बदौलत ही सांसद बना हूं। आपके हरेक छोटे- बड़े समस्याओं का समाधान बन सकूं, आपके हरेक दुःख- सुख का सहभागी बन सकूं, आपके क्षेत्र के विकास के लिए कड़ी बन सकूं इसका प्रयास हमेशा रहेगा। फिलहाल मैंने जनता की सहूलियत के लिए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का प्रधान सेवा कार्यालय हजारीबाग शहर में स्थापित किया है और जल्द ही रामगढ़ में भी एक सेवा कार्यालय खोलने की तैयारी है। आप अपनी समस्याओं से अवगत कराएं समाधान करना हमारा कर्तव्य होगा। क्षेत्र की हर समस्याओं को जायज मंच तक जरूर लेकर जाऊंगा।

मनीष जायसवाल ने कहा कि कम समय में भारतीय जनता पार्टी ने देश और देशवासियों के उत्थान एवं विकास के लिए जो कार्य किया है वह अभूतपूर्व है। सांसद ने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए यह भी कहा कि डबल इंजन की सरकार में दोगुनी रफ्तार से विकास होती है। इसीलिए आने वाले दिसंबर में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचंड मतों से भाजपा की सरकार बनानी होगी तभी झारखंड में भी दोगुनी रफ्तार से विकास की गति आगे बढ़ेगी ।

ये रहे मौजूद

दौरे में झारखंड के पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, महामंत्री रंजन सिंह फौजी, राधेश्याम अग्रवाल, सुखदेव प्रसाद, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष कुमेल उरांव, हजारीबाग जिला मंत्री मूलचंद साहू, हजारीबाग जिला मिडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद, बालेश्वर कुमार, बद्रीनारायण सिंह, रामचंद्र कुशवाहा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सनी कुशवाहा, भुरकुंडा भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, भदानीनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर दांगी, महामंत्री मोती नारायण सिंह, राजेंद्र मुंडा, आशीष शर्मा, देवेंद्र सिंह, देवनारायण प्रसाद, बालेश्वर साहू, दिनेश प्रसाद, संतोष कुमार शर्मा, योगेश दांगी, आशीष शर्मा, पंकज गुप्ता, गणेश ठाकुर, किशोर महतो, अनिल खरवार, कृष्ण रवि, संजू साहू, जागेश्वर महतो, सुरेश साहू, मनोज साहू, प्रवीण सोनू, रामगढ़ किशोर महतो ,रामेश्वर महतो, अनिल राय, डब्लू पांडे, अभीतेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राहुल कुमार, सूरज शर्मा, अशोक सोनी, लक्ष्मी देवी, युगल नायक, नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, जयप्रकाश पांडेय, संजय पांडे, संजीव कुमार बावला, वारिस खान, मुकेश कुमार, राकेश सिन्हा, रंजन चौधरी सहित अन्य मौजूद रहें ।

By Admin

error: Content is protected !!