| ओएनजीसी बोकारो की पहल, जगमगाएगा मंदिर और बाजार |
हजारीबाग: लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल की अनुशंसा पर ओएनजीसी बोकारो ने विष्णुगढ़ के सार्वजनिक मंदिर और थाना चौक बाजार टांड़ में हाई मास्ट लाइट का अधिष्ठान कराया है। इसका विधिवत उद्घाटन रविवार की सुबह हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने नारियल फोड़कर, फीता काटकर और स्वीच ऑन करके किया। स्वीच ऑन होते ही तालियों से यहां गुंजायमान हो उठा ।
मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र में करीब 50 हाई मास्ट लाइट का अधिष्ठान विभिन्न कंपनियों के सीएसआर के माध्यम से कराया जा रहा है। जिसमें शहरी क्षेत्र में बिजली आधारित और ग्रामीण इलाके में सोलर आधारित लाइट का अधिष्ठान कराया जा रहा है। प्रथम फेज के बाद दूसरे फेज में भी छुटे हुए जगहों पर लाइट अधिष्ठान कराया जाएगा ताकि क्षेत्र रोशनी से पटा रहें। सांसद मनीष जायसवाल ने ओएनजीसी बोकारो के इस पहल की सराहना की और कहा कि सामाजिक जिम्मेवारी निर्वहन करते हुए ओएनजीसी बोकारो ने जनजीवन के हित का सदैव ख्याल रखा है जो अच्छी बात है। विष्णुगढ़ के रमुआ दुर्गा मंदिर सह बाजार प्रांगण अब रोशनी से पटा रहेगा और लोगों को रात्रि बेला में इसका लाभ मिलेगा ।

मौके पर विशेषरूप से मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, स्थानीय सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार वर्णवाल उर्फ दीपू भाई, महासमिति अध्यक्ष रवि पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल ,महासमिति के सभी पदाधिकारीगण,पूर्व महासमिति अध्यक्ष बिनोद सिंह जी,सुनील मिश्रा, शंकर वर्मन, शशि लहकर, राजू श्रीवास्तव, सुनील अकेला, लखन प्रसाद, राजेंद्र यादव, छोटेलाल प्रसाद, वकील सिंह, संदीप लहकर, बिनोद प्रसाद, सुरेश रजवार, संदीप कुमार, हस्तशिल्प विकास संस्थान, हजारीबाग के सचिव नरेश ठाकुर, अध्यक्ष उमा कुमारी, कोषाध्यक्ष संजय गोप, पंकज ठाकुर, रेनू कुमारी, गीता कुमारी सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवीगण मौजूद रहे।
