बड़कागांव (हजारीबाग): हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने महाष्टमी पर बड़कागांव विधानसभा अंतर्गत विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में मत्था टेका और मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बड़कागांव प्रखंड पकरी बरवाडीह, बड़कागांव मुख्य चौक, गुरुचट्टी, सांढ़, हरली, बादम, महगाईकला, सुकुलखपिया, अंबाजीत, नपोकला, केरेड़ारी प्रखंड के गर्री, केरेडारी मुख्य चौक, सलगा और पतरातू प्रखंड के भुरकुंडा समेत विभिन्न पूजा पंडालों में दर्शन किए।
अवसर पर सांसद ने कहा कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व सनातनी परंपराओं पर आधारित है और सनातन में ही विश्व कल्याण निहित है। नवरात्र पर मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा विशेष मायने रखती है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा, जिला मंत्री जयनारायण प्रसाद, बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साव, सह प्रतिनिधि कृष्णा राम, बड़कागांव विधानसभा मीडिया सांसद प्रतिनिधि उमेश दांगी, सांसद मंडल प्रतिनिधि रंजीत कुमार, महेंद्र महतो, मण्डल अध्यक्ष आदित्य साव, खेमलाल महतो, भीखन महतो, उदय कुमार, सुमन गिरी , महेंद्र सिंह, अमित गुप्ता, नरेश महतो समेत दर्जनों लोग शामिल थे।