नमो फुटबॉल टूर्नामेंट में 22,500 दिखाएंगे दमखम, गोला से होगी शुरुआत
हजारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 15 जुलाई से किया जाएगा। जिसकी शुरुआत रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड से की जाएगी। सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सभी 22 प्रखंडों में किया जाएगा। टूर्नामेंट दो माह तक चलेगा और इसका समापन आगामी 15 सितंबर को होगा।
सांसद खेल महोत्सव 2025 को लेकर सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को हजारीबाग स्थित अपने सांसद सेवा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें उन्होंने आयोजन से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने नए अंदाज में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की चमकदार ट्रॉफी, आकर्षक नमो जर्सी, नमो मेडल और पुरस्कार राशि के चेक का विमोचन भी किया।
सांसद जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष नमो फुटबॉल टूर्नामेंट में लगभग 1500 टीमें और 22,500 खिलाड़ी भाग लेंगे, जो पिछले वर्ष के आंकड़े से भी कहीं अधिक है। यह संख्या इस टूर्नामेंट की बढ़ती लोकप्रियता और ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल के प्रति जुनून को बखूबी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य फुटबॉल के क्रेज को जीवंत करना और खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना है। साथ ही स्थानीय महिला-पुरूष खिलाड़ियों को एक बेहतर प्लेटफॉर्म प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारना है। कहा कि सांसद खेल महोत्सव-2025 निश्चित रूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में खेल के एक नए अध्याय की शुरुआत करेगा और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का एक स्वर्णिम अवसर प्रदान करेगा ।
वहीं प्रेस कांफ्रेंस से पूर्व सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग के प्रतिष्ठित और पुराने फुटबॉल खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही 80 के दशक के फुटबॉल खिलाड़ी विकास चौधरी, शंकर मुखर्जी, अशोक कुमार भट्टाचार्य, प्रमोद कुमार और मुकेश कुमार ने सांसद मनीष जायसवाल के साथ सामूहिक रूप से मशाल जलाकर सांसद खेल महोत्सव का आगाज किया।कार्यक्रम में मंच संचालन नमो खेल श्रृंखला से जुड़े बंटी तिवारी ने किया। जबकि विषय प्रवेश हजारीबाग के भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने किया ।
बताते चलें कि बतौर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने साल 2016 में नमो खेल श्रृंखला के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत की थी। कटकमदाग प्रखंड से कुछ टीमों के साथ शुरू हुआ नमो फुटबॉल टूर्नामेंट धीरे-धीरे पूरे हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में फैल गया और इसमें लगभग शत-प्रतिशत गांवों की टीमें शामिल होने लगीं। कोरोना काल (2020 और 2021) में यह स्थगित रहा। पुनः 2022 में नए स्वरूप में इसने इचाक और डाड़ी प्रखंड में भी सफलतापूर्वक दस्तक दी। 2023 में इसका विस्तार बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड तक हुआ। टूर्नामेंट नेहजारीबाग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल के प्रति गजब का उत्साह और जुनून पैदा किया। महज 9 साल (कोरोना काल के दो वर्षों को छोड़कर) में ही नमो फुटबॉल टूर्नामेंट ने हजारीबाग जिले का सबसे बड़ा और लोकप्रिय फुटबॉल टूर्नामेंट होने का खिताब हासिल कर लिया। साल 2023 में फुटबॉल की अपार सफलता के बाद सांसद मनीष जायसवाल ने नमो कैरम, नमो कबड्डी और नमो बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया और अन्य खेलों को भी बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
वर्ष 2024 में पहली बार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने के बाद मनीष जायसवाल ने “सांसद खेल महोत्सव-2024” के तहत नमो खेल श्रृंखला का विस्तार पूरे लोकसभा क्षेत्र में किया। इसमें हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और कोडरमा जिलों के पांच विधानसभा (सदर, बरही, बड़कागांव, मांडू और रामगढ़) के कुल 22 क्षेत्रों में सफल आयोजन किया गया। इस महोत्सव में करीब 396 पंचायतों और 68 वार्डों की कुल 883 टीमों के 13,245 फुटबॉल खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 210 महिला खिलाड़ी भी शामिल थीं। कुल 863 मैच खेले गए, जिसमें 120 रेफरी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी खिलाड़ियों को आकर्षक नमो जर्सी, फुटबॉल, गोल पोस्ट नेट, आकर्षक नमो ट्रॉफी, मेडल और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
ये रहे मौजूद
मौके पर भाजपा हजारीबाग जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य के.पी. ओझा, अनिल मिश्रा, हरीश श्रीवास्तव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, कयूम अहमद, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, भाजपा जिला पदाधिकारी रेणुका साहू, रमेश ठाकुर, दामोदर सिंह, जय नारायण प्रसाद, हजारीबाग भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजकरण पाण्डेय, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनोरमा राणा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद, भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश हेंब्रम, रामगढ़ जिले के सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, दिनेश सिंह राठौर, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि खोखा सिंह उर्फ द्वारिका सिंह, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, अजय साहू, किशोरी राणा, नागेंद्र गुप्ता, विजय वर्मा, बंटी तिवारी, जयप्रकाश, भाजपा नगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विवेक बरियार, दारू मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, बलदेव बाबू, दामोदर साहू, अविनाश कुमार, रामजी गुप्ता, शिवपाल यादव, ऋषि शर्मा, नमो प्रीतम झा, मनसु बेदिया, बबलू साव, सुभाष रजवार, विकास मनी पाठक, विशाल कुमार, जितेंद्र साहू, सूरज कुमार प्रदीप कुशवाहा, महेश महतो, प्रदीप कुमार, जितेंद्र महतो, राकेश कुमार सिन्हा, दीपक कुमार सिंह रबी हाज़रा, ललन कुशवाहा, राकेश सिन्हा, शिव साहू, मुकेश साहू, अशोक कुमार, मनोज कुमार महतो, बिजय ओझा, सतेंद्र महतो, बद्री साव, संतोष महतो, उत्तम कुशवाहा सहित खेल संचालन समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे ।