रिपोर्ट- एस. अंसारी 

रांची: मुहर्रम के मौके पर शनिवार को कांके प्रखंड के ओयना गांव में आकर्षक ताजिया के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जिसमें ओयना के साथ-साथ चंदवे, छुट्टू सहित आसपास के कई गांवों के लोग ताजिया के साथ शामिल हुए।हाथों में इस्लामिक झंडे के साथ लोग हज़रत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए “या हुसैन” के नालें बुलंद करते रहे।

 जुलूस क्षेत्र के विभिन्न रास्तों से होते हुए हुंदुर मैदान पहुंचा। वहां नौजवानों ने लाठी-तलवार से हैरतअंगेज करतब दिखाए। भीड़ ने शामिल लोग ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं मुहर्रम कमेटी ओयना के सदस्यों ने पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।

अवसर पर वसीम अंसारी, आलम अंसारी, इनायत करीम, तारिक हुसैन, मुद्दसिर, शहबाज अंसारी, शोएब अंसारी, आरिफ अंसारी, अल्ताफ अंसारी, अनीश अंसारी, जाकिर अंसारी, दानिश अंसारी, रेजाउल अंसारी, मतीउर रहमान, हाफिज अंसारी, जावेद अख्तर, एहसान अंसारी, शहनवाज अंसारी, सजिद अंसारी, इफ्तेखार अंसारी, परवेज अंसारी, इकबाल अंसारी, असरारुल अंसारी, हकीक अंसारी सहित कमेटी के कई सदस्य मौजूद थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!