रांची : खूंटी जिले के अड़की प्रखंड में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। मामला मदहातु पंचायत के सुदूरवर्ती कोदेलेबे गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के प्रधान बयार सिंह मुंडा, उसके पुत्र सिग्गा मुंडा और बहु सिदिमा की हत्या कर दी गई है। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। मामले की जानकारी पर शुक्रवार को पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। गांव वाले मामले पर कुछ भी साफ साफ कहने से बच रहे हैं। जानकारी मिली है कि धारदार हथियार और लाठी-डंडे से हत्या की गई है। क्षेत्र उग्रवाद प्रभावित बताया जाता है। पुलिस छानबीन कर रही है।

By Admin

error: Content is protected !!