हरे राम! हरे राम! राम, राम, हरे हरे!
रामगढ़: आयोध्या से लाए गये पूजित अक्षत कलश का शुक्रवार को भुरकुंडा में हरि कीर्तन के साथ नगर भ्रमण कराया गया। जिसमें कलश के साथ विहिप कार्यकर्ता और क्षेत्र के कई ल़ोग शामिल रहे। नगर भ्रमण के दौरान भक्ति वेदांत विद्या भवन गुरुकुल, मूरी के आचार्य सुबल दास और 10 बच्चों के द्वारा कीर्तन किया गया।
बिरसा चौक देवी मंडप से नगर भ्रमण आरंभ होकर भुरकुंडा मेन रोड होते थाना चौक स्थित काली मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान भुरकुंडा क्षेत्र हरे राम! हरे राम! हरे कृष्ण! हरे कृष्ण! के जयकारे और भक्तीमय भजनों से गूंजायमान रहा।
नगर भ्रमण में दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव, योगेश दांगी, मुखिया अजय पासवान, विश्वरंजन सिन्हा, सतीश मोहन मिश्रा, अमित शर्मा, जगतार सिंह, विनय सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, नीतेश ओझा, सतीश ठाकुर, पंकज कुमार, राकेश सिन्हा, जनार्दन सिंह, सुनीता देवी, नेहा देवी, अंजू देवी सहित अन्य मौजूद थे।