रामगढ़: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार रामगढ़ में संगठन पर्व के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हो गई। भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को चुनाव अधिकारी सरोज सिंह ने जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता और अन्य नेताओं की उपस्थिति में 15 मंडलों में से 14 मंडलों के अध्यक्ष और प्रतिनिधि के नाम की घोषणा की। 

रामगढ़ नगर परिषद में संजय साह मंडल अध्यक्ष, अर्जुन यादव मंडल प्रतिनिधि, रामगढ़ ग्रामीण में रूपा देवी मंडल अध्यक्ष और दिलीप सिंह मंडल प्रतिनिधि, मांडू मंडल में अशोक कुमार मंडल अध्यक्ष और तोकेश सिंह को मंडल प्रतिनिधि, आरा मंडल में राजेश कुमार मंडल अध्यक्ष और पारसनाथ प्रजापति मंडल प्रतिनिधि, घाटो मंडल में गोविन्द रजवार मंडल अध्यक्ष और गिरीधारी महतो मंडल प्रतिनिधि, दुलमी मंडल में नरेश कुमार मंडल अध्यक्ष और मच्छेद्र कुमार मंडल प्रतिनिधि, चितरपुर मंडल में निरंजन कुमार मंडल अध्यक्ष और दीपक दांगी मंडल प्रतिनिधि, बरलंगा मंडल में महेन्द्र प्रसाद मंडल अध्यक्ष और अशोक प्रसाद मंडल प्रतिनिधि, रजरप्पा मंडल में संतोष कुशवाहा मंडल अध्यक्ष और बबलू सा मंडल प्रतिनिधि, गोला मंडल में जितेन्द्र कुमार मंडल अध्यक्ष और प्रदीप कुमार कुशवाहा मंडल प्रतिनिधि, भुरकुण्डा मंडल में अजय पासवान मंडल अध्यक्ष और सतीश मोहन मिश्रा मंडल प्रतिनिधि, पतरातु मंडल में रंजन कुमार भगत मंडल अध्यक्ष और दशरथ कुर्मी मंडल प्रतिनिधि, भदानीनगर मंडल में सोनू कुशवाहा मंडल अध्यक्ष और राजेन्द्र मुंडा को मंडल प्रतिनिधि, बरकाकाना मंडल में नूतन महतो मंडल अध्यक्ष और रंधीर गुप्ता को मंडल प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है ।

भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला के विभिन्न मंडलों के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों को जिला चुनाव अधिकारी सरोज सिंह, जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता एवं सभी वरीष्ठ नेताओं ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

By Admin

error: Content is protected !!