बड़कागांव: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय उरीमारी में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर फूल माला अर्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
मौके पर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने कहा कि गांधी जयंती हमें बापू के आदर्शों की याद दिलाती है। महात्मा गांधी की विचारों से केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लाखों लोग प्रभावित हैं और उनसे प्रेरणा लेते रहे हैं। आजीवन अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने वाले बापू ने संपूर्ण मानव जाति को न सिर्फ मानवता का पाठ पढ़ाया बल्कि जिंदगी जीने का सही तरीका भी सिखाया।
मौके पर मुख्य रूप से सीताराम किस्कू, डॉ जी आर भगत, चरका करमाली, महादेव बेसरा, दीपक विश्वकर्मा, लालो महतो, कंचन मांझी, विश्वनाथ मांझी, गणेश राम, दिलीप कुमार, कजरू उरांव, अजय कुमार मिश्रा, दीपक कुमार यादव, सिगू मांझी, रवि पावरिया, विनोद प्रजापति, कानू मरांडी, विजय करमाली, धर्मदेव करमाली, सतीश कुमार, श्याम बेदिया सहित कई लोग मौजूद थे।