राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता बच्चों को किया सम्मानित
रामगढ़: डीएवी बरकाकाना में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मो. मुस्तफा मजिद सहित सभी शिक्षक शिक्षकों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान झारखंड स्तरीय पर आयोजित कराटे जूनियर वर्ग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पाने वाले आर्या प्रगति, रक्षा रानी और खुशी मेहता को सम्मानित किया गया।
वहीं इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मो. मुस्तफा मजिद ने कहा कि देश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सही मार्गदर्शन से राज्य स्तर पर चयनित होने वाले बच्चे आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा सकते हैं। मौके पर कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चे उपस्थित रहे।