रामगढ़: सौंदा ‘डी’ में नवयुवक कांवरिया संघ, एकता क्लब ने रविवार को रजरप्पा से जल लेकर बड़कागांव जाते पैदल कांवरियों की सेवा की। देर रात ढाई बजे से सुबह तक मेन रोड पर स्टॉल लगाकर कांवरियों के बीच हलवा, चाय और पेयजल का वितरण किया गया। इस दौरान आकर्षक झांकियों के साथ सैकड़ों की संख्या में कांवरिये रजरप्पा सिद्धपीठ से जल लेकर बड़कागांव की ओर बढ़ते रहे। कांवरियों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। 

बताते चलें कि लगभग 110 किलोमीटर की यात्रा के उपरांत सावन के अंतिम सोमवार को बड़कागांव के प्रसिद्ध बुढ़वा महादेव मंदिर में कांवरिये भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में उप मुखिया संजय भारती, राजू गुप्ता, जितेंद्र यादव, विकास ठाकुर, प्रशांत पाठक, टुनटुन यादव, छोट्टी कुमार, बबली कुमारी, दिव्या कुमारी सहित नवयुवक कांवरिया संघ के सदस्य और स्थानीय लोगों का योगदान रहा।

By Admin

error: Content is protected !!