पतरातू में खुला एनडीए का चुनावी कार्यालय, कार्यकर्ताओं में उत्साह

रामगढ़: हजारीबाग लोकसभा चुनाव को लेकर पतरातू में मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का चुनावी कार्यालय खुला। जिसका उद्घाटन भाजपा पतरातू मंडल अध्यक्ष राजाराम प्रजापति ने विधिवत नारियल फोड़कर किया। इसके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे के बीच भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आव्हान किया गया।

इसके उपरांत पतरातू मंडल प्रभारी योगेश दांगी और प्रणय जयसवाल के द्वारा मंडल के पदाधिकारी, पंचायत संयोजक, सह-संयोजकों और वरीय नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव से संबंधित बैठक की गई। वहीं चुनाव कार्यालय प्रभारी महानंद सिंह और डीएन मुंडा को बनाया गया। साथ ही पंचायत के संयोजक और सह संयोजक को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने पंचायत में सभी बूथो के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर डोर टू डोर कैंपेनिंग करें। जिसमें सभी लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से अवगत कराते हुए भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील करें। कहा गया कि भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल की भारी मतों से जीत सुनिश्चित करनी है। चुनावी कार्यालय खुलने पर कार्यकर्ता खासे उत्साहित दिखे। 

मौके पर सुखदेव प्रसाद, दिनेश प्रसाद, अमिता सोनी, सरिता ठाकुर, संतोष शर्मा, डब्लू पांडेय, महेंद्र महतो, पंकज कुमार सिंह, रामेश्वर महतो, किशोर कुमार महतो, रंजन भगत, वारिस खान, गणेश कुमार ठाकुर, बृजेश सिंह, अशोक पाठक, राजू प्रसाद, सुशील कुमार सिंह, देवनारायण मुंडा, लालमोहन ठाकुर, ओमप्रकाश, बिट्टू, राकेश कुमार, आनंद कुमार गंझू, विकास कुमार गुप्ता, विष्णु राज, बलदेव मुंडा, भगवान सिंह, मनोज साहू, शशि पाठक सहित कई उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!