रामगढ़: आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी के भदानीनगर स्थित आवासीय कार्यालय में गुरुवार को एनडीए की प्रेस कांफ्रेंस हुई। जिसमें भाजपा और आजसू के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी ने कहा कि पूर्व विधायक अंबा प्रसाद अपनी हार पचा नहीं पा रहीं हैं। बड़कागांव की जनता विकास विरोधी अंबा प्रसाद को नकार चुकी है। इसलिए वो मीडिया में बने रहने के लिए आए दिन बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी पर अनर्गल और आधारहीन बयानबाजी कर रही है।

आजसू जिलाध्यक्ष ने कहा कि रोशनलाल चौधरी के विधायक बनते हीं क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य धरातल पर उतारा जा रहा है। उनके मात्र छह महीने के कार्यकाल में विधानसभा में विकास कार्य की गंगा बह रही है‌। प्रखंड और अंचल कार्यालय में होती दलाली पर अंकुश लगा है। पेयजल की समस्या पर प्रमुखता पहल की जा रही है। जनता के हर सुख दुःख में रोशनलाल चौधरी दिन रात खड़े दिख रहे हैं। यही वजह है कि इनके कार्यों से अंबा प्रसाद को बेचैनी हो रही है।

दिलीप दांगी ने आगे कहा कि पूर्व विधायक के कार्यकाल में हर तरफ भ्रष्टाचार और  कमीशन खोरी के कारण विकास ठप रहा। जमकर कोयला और बालू की चोरी हुई। किसकी अनुशंसा पर सरकारी राशी का उपयोग कांग्रेस कार्यालय के लिए हो रहा है, यह जांच का विषय है। मामले को लेकर सीबीआई को पत्र लिखा जाएगा। 

कहा कि बड़कागांव विधानसभा को पूरे राज्य में विकसित विधानसभा की श्रेणी में लाने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ पूर्व विधायक विकास कार्यों को बाधित करने में लगीं हुईं हैं। यहां तक कि अंबा प्रसाद के विधायक मद से मिला एम्बुलेंस भी आज विलुप्त है।

मौके पर आजसू केंद्रीय सचिव मनोज राम, भाजपा ओबीसी मोर्चा उतरी प्रमंडलीय प्रभारी योगेश दागी, सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा पतरातू मंडल अध्यक्ष राजाराम प्रजापति, भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश सह संयोजक कुमेल उरांव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो, भाजपा भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सागर दांगी, भाजपा भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, आजसू प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमरेश सिंह, आजसू नेता बृजनंदन सिंह उर्फ टुनटुन सिंह मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!