रामगढ़: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के सम्मान में सोमवार को भुरकुंडा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा और आजसू के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे। यात्रा मतकमा चौक से आरंभ होकर बिरसा चौक, भुरकुंडा बाजार होते हुए थाना चौक पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान हाथों तिरंगा झंडा थामे लोग, “भारत माता की जय” और “भारतीय सेना जिंदाबाद” के नारे जमकर लगाते रहे।
अवसर पर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से आतंकियों को मुंहतोड़ जबाब दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंक की जड़ों पर सटीक और करारा प्रहार किया गया है।
तिरंगा यात्रा में भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, पतरातू मंडल अध्यक्ष राजाराम प्रजापति, भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सागर दांगी, मनोज राम, योगेश दांगी, मोती नारायण सिंह, राजेंद्र मुंडा, राकेश सिन्हा, किशोर महतो, विश्वरंजन सिन्हा, कुमेल उरांव, बालेश्वर राम, संजीव सिंह बबला, रंजन सिंह, अमरेश सिंह, अशोक सोनी, सूरज शर्मा, विजय सिंह, राजू मल्होत्रा, व्यास पांडेय, सत्यनारायण ठाकुर, जय प्रकाश पांडेय सहित कई अन्य शामिल थे।