सू पार्टी रामगढ़ जिला कमेटी की हुई बैठक

रामगढ़: आजसू पार्टी रामगढ़ जिला कमेटी की बैठक शनिवार को रामगढ़ जिला कार्यालय में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी और संचालन जिला सचिव लालचंद महतो ने की। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथियों मेंकेंद्रीय महासचिव सह मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो, केंदीय महासचिव विजय साहू, केंद्रीय सचिव ब्रह्मदेव महतो, केंद्रीय सचिव मनोज महतो, केंद्रीय सचिव जलेश्वर महतो, केंद्रीय सचिव धनेश्वर महतो, केंद्रीय सचिव भोला तुरी, केंदीय सचिव तापेश्वर महतो, केंद्रीय सचिव सरस्वती देवी उपस्थित रहे। 

बैठक को संबोधित करते हुए रोशनलाल चौधरी ने कहा कि एनडीए गठबंधन की जीत के लिए सभी आजसू कार्यकर्ता कमर कस लें। अबकी बार 400 पार के नारे को धरातल पर लाने के लिए सभी आजसू कार्यकर्ता पसीना बहाने को तैयार रहें। कहा कि आजसू ने विकास की राजनीति को बढ़ावा दिया है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में आजसू कार्यकर्ता घर-घर जाकर एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल को मतदान करने की अपील करें। देश के साथ साथ आगामी विधानसभा चुनाव में भी एनडीए बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगी। लोकसभा चुनाव में पूरे राज्य की सभी 14 सीटों पर एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है।

आगे उन्होंने कहा की आगामी 13 अप्रैल को हजारीबाग के चान्हो रोड स्थित सुभम बैंक्विट हाल में आयोजित लोकसभा स्तरीय ग्राम/ पंचायत प्रभारी सम्मेलन में लगभग 20 हजार कार्यकर्ता एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी के लिए जीत का नारा बुलंद करेंगे।

बैठक के दौरान बताया गया हजारीबाग में प्रस्तावित सम्मेलन में मुख्य अतिथि पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो सहित विशिष्ट रूप से सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक सुनीता चौधरी, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी, मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो सहित कई केंद्रीय नेता शामिल होंगे। वहींआमंत्रित अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल उपस्थित रहेंगे। 

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में दिनेश महतो, विमल बुधिया, रीना साह, हेमलाल महतो, किशुन महतो, किशुन मुंडा, अनुज तिवारी, हरीरत्नम साहू, धर्मेंद्र साव भोपाली, कुंजलाल प्रजापति, जलेश्वर महतो, राजेश महतो, देवा महतो, महेश करमाली, नरेश महतो, पंकज महतो, अरुण अग्रवाल, हरेश राय, कृष्णा कुशवाहा, नीरज मंडल, अनुपमा सिंह, ममता देवी, विश्वरंजन सिन्हा, छोटू पटेल, प्रदीप कुशवाहा, भुनेश्वर महतो, मुरारी शर्मा, मीरा देवी, कुंती देवी, नीलम देवी, कंचन देवी, अरुण अग्रवाल, रामभजन लाला महतो, खुशी लाल महतो, बीटी सिंह, कुंजलाल प्रजापति, नित्यानंद महतो, अंगद महतो, पंकज कुमार, दशरथ कुमार, सुबीन तिवारी, दिलीप कुमार महतो, अनुराग भारद्वाज, जय किशोर महतो, तेजनाथ महतो, पवन करमाली, मनोज महतो, सविता देवी, प्रतिबाला देवी, मंजू देवी, सुमन मिश्रा, यशोदा देवी, अब्दुल हकीम अंसारी, युगेश्वर महतो, रामबृक्ष महतो, दीपू गुप्ता, बालेश्वर महतो, मनोज साहू, राजेंद्र महतो, प्रकाश प्रभाकर, पंकज साहू, राजू कुमार महतो, कुलदीप वर्मा, सुरेंद्र कुमार दांगी, बबलू मोदी, विभन सिंह, हीरा गोप, मुन्ना प्रसाद, संतोष महतो, राकेश सिन्हा, राजकिशोर महतो, मनोज गोप, नरेश बेदिया, लेखराज महतो, कुंदन कुमार, राहुल कुशवाहा, दयासागर प्रसाद, गेंदलाल महतो, राहुल बेदिया, बृजलाल करमाली, नारायण बेदिया, कौलेश्वर महतो, राजकुमार करमाली, रवि कुमार, हेमलाल महतो, रूपलाल कुमार महतो, अनुज कुमार, बबलू करमाली, कुलदीप महतो, पोखलाल महतो, जीतू मिश्रा, मदन महतो, सुशीला देवी, ममता सोनी, पिंकी देवी, देवन्ति देवी, जलेश्वर महतो, किशुन राम मुंडा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!