Nehru Yuva Kendra Bokaro organized District Youth FestivalNehru Yuva Kendra Bokaro organized District Youth Festival

बोकारो: नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर बोकारो के परिसर में संपन्न हुआ। युवा उत्सव में पांच प्रतियोगिताओं जैसे चित्रकला, कविता लेखन,भाषण प्रतियोगिता, मोबाईल फोटोग्राफी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Nehru Yuva Kendra Bokaro organized District Youth Festival

कार्यक्रम का शुभारंभ धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, जिला युवा अधिकारी गौरव कुमार, विद्यालय के प्राचार्य रनसुमन सिंह, सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार वर्मा, नीरज कुमार, अशोक कुमार लाल, आदि ने दीप प्रज्वलित व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पर्पित कर किया।

अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि युवा अपने अधिकार के साथ-साथ अपने कर्तव्य को भी समझें साथ ही एकता एवं एकजुटता बनाये रखें तभी युवाओं में ताकत बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि युवा अपने जीवन मे विकास करते हुए समाज एवं राष्ट्र के बारे में प्रतिदिन सोचना चाहिए कि आज देश व समाज के लिये क्या किया। क्योंकि आज देश को आप जैसे युवाओं की ही जरूरत है और यह सौभाग्य की बात है कि विश्व मे सबसे अधिक युवा आबादी भारत की है। आज हम सभी को अपने विरासत को बचाने की जरूरत है तभी जाकर हम अपने देश को विश्व गुरु बना सकते हैं।

नेहरू युवा केंद्र बोकारो के जिला युवा अधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हमारे देश के समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत, संस्कृति और राष्ट्र के मूल्यों को जनता के बीच लाकर उनमें उत्साह उत्पन्न करना एवं युवाओं की प्रतिभा को जमीनी स्तर से राष्ट्र स्तर पर निखारने का मौका देना है|

युवा उत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित प्रथम तीन प्रतिभागियों नगद राशि एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। भाषण एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एवं शेष सभी प्रतियोगिताओं  में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगें। 

युवा उत्सव में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिव्या कुमारी, द्वितीय स्थान तनीषा कुमारी, तृतीय स्थान ऋचा पाण्डेय, कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रुति कुमारी, द्वितीय स्थान आकाश मुखर्जी, तृतीय स्थान पर सुमन कुमारी,  चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कृष कुमार, द्वितीय स्थान निक्की शर्मा, तृतिया स्थान राकेश पाॅल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शुभम कुमार, द्वितीय स्थान रोहित राज, तृतिया स्थान अमन कुमार वर्मा, सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान रविलोचन एण्ड टीम, द्वितीय स्थान जितेन्द्र मुर्मू एण्ड टीम, तृतीय स्थान अमित एण्ड टीम ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन प्रेम कुमार महतो ने किया।

मौके पर रामसुमेत सिंह, अनिल सिंह, राकेश कुमार, द्वारिका मुन्ना, राजीव पंथ प्रेम कुमार, पंकज शर्मा, मनमत पाठक, बोलबम कुमार, भुनेश्वर कुमार, संजय कुमार, पारसनाथ कुमार, दीपक कुमार, प्रदीप मल्लिक, सरिता कुमारी, संगीत कुमारी, स्मृति डे, सहित कई लोग उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!