चतरा: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केन्द्र चतरा के द्वारा अन्तराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन राज्य सम्पोषित बालिका उच्च विद्यालय चतरा में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू युवा केन्द्र चतरा की उपनिर्देशक ललिता कुमारी एवं राज्य सम्पोषित बालिका उच्च विद्यालय की प्राचार्य नीतू कुमारी प्रजापति द्वारा प्रार्थना एवं राष्ट्रीय लोक गीत के द्वारा किया गया।
मौके पर नेहरू युवा केन्द्र चतरा की उपनिदेशक ललिता कुमारी ने कहा कि 21 जून को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्राचीन भारतीय कला के लिए एक अनुष्ठान है। हमारे दैनिक जीवन में योग को जगह देने से हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है। यह हमारे तनावपूर्ण जीवन के लिए एक बड़ी राहत प्रदान करता है।
अवसर पर योग प्रशिक्षक जगदीश कुमार ने योग करने से फिट एवं स्वस्थ रहने का लाभ के बारे में बताया और विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास कराया गया। इस अन्तराष्ट्रीय योगा दिवस अभ्यास कार्यक्रम में तीन सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया।
मौके पर मुख्य रूप से राज्य सम्पोषित बालिका उच्च विद्यालय के शिक्षक रवीन्द्र कुमार यादव, श्याम किशोर, राजेन्द्र राम एवं शिक्षिका सीमा श्रीवास्तव, नूतन रोज तिर्की, किरण कुमारी, विजेता सिन्हा, फल्लो कुमारी अनिता देवी, लिपिक तथा नेहरू युवा केन्द्र चतरा के हीरा चौधरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक जयनाथ कुमार यादव, पूजा कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।
