रांची: नेहरू युवा केंद्र रांची के द्वारा चान्हो प्रखंड मुख्यालय में कैच द रैन (फेज तीन) कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया।मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख होलिका देवी विशिष्ट अतिथि अंचलाधिकारी प्रदीप भगत उपस्थित थे। कैच द रैन कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय में जल संरक्षण का शपथ नेहरू युवा केन्द्र रांची के स्वयंसेवक जीवन कुमार महतो के द्वारा दिलाया गया। इस दौरान यह ग्रह हमारा है और हम ही इसे बचा सकते हैं और अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं, हम सब मिलकर जल आंदोलन को जन आंदोलन बनायेंगे का शपथ लिया।

मौके पर प्रखंड प्रमुख होलिका देवी ने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। दिन प्रतिदिन पानी का जलस्तर घटता जा रहा है। जमीन के अंदर का जलस्तर को बढ़ाने के लिए हम सभी को अपने अपने स्तर से प्रयास करना होगा। तभी यह संभव हो पाएगा।

नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक जीवन कुमार महतो ने बताया कि यह कार्यक्रम मई तक चलेगा। उन्होंने जल संरक्षण को लेकर लोगों से अपील किया है कि पानी को बर्बाद ना करें। कहीं भी नल से पानी बहता देखें तो उसे अवश्य बंद कर दें। यह हम का दायित्व बनता है कि किसी भी परिस्थिति में पानी की बर्बादी नहीं होने दें।
मौके पर मुख्य रूप से प्रमुख प्रतिनिधि देवेंद्र महली, चान्हो प्रखंड के सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक अंसारी, स्वच्छता एवं पेयजल विभाग की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विजेता कुमारी, विकास, शांति देवी, रमेश सिंह, अंगद सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!