लोहरदगा: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र, लोहरदगा के द्वारा विश्व साइकिल दिवस पर मिशन लाइफ कार्यक्रम के अंतर्गत जिलें के सदर एवं भंडरा प्रखंड में साइकिल रैली का आयोजन शनिवार को किया गया। साइकिल रैली सुमन्ती कुमारी एवं विमलेश राम की देखरेख में आयोजित किया गया। साइकिल रैली सदर प्रखंड के नदिया मैदान से बीएस कॉलेज एवं कैमो से मन्हो तक आयोजित की गई। वहीं भंडरा प्रखंड के टोटो से जामुन डिपा तक साइकिल रैली निकाली गई।

मौके पर सुमन्ती कुमारी एवं विमलेश राम ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रत्येक वर्ष 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। यातायात के प्रमुख संसाधनों में साइकिल हमारे जीवन का काफी अहम हिस्सा रहा है। लेकिन आज के इस बदलते हुए दौर में साइकिल की धमक धीरे-धीरे कम होती जा रही है। इस तथ्य को हम नजरअंदाज कर रहे हैं कि साइकिल चलाने से हम फिट रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने के फायदों के बारे में जागरूक करना है। भारत पूरी दुनिया में साइकिल के निर्माण में दूसरे नंबर पर आता है। साइकिल का प्रयोग हमे प्रदूषण से भी बचाता है। साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और स्टैमिना भी बढ़ता है। टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए साइकिल चलाना बहुत फायदेमंद माना जाता है।

साइकिल रैली में मुख्य रूप से सुशान्ति कुमारी, आशीष कुमार, अमर राम, सचिन उरांव, दिनेश उरांव, संदीप उरांव, उर्मिला कुमारी, नेहा सिंह, प्रीति उरांव, ललिता उरांव, बालदेव उरांव, अमृत उरांव, बाबूलाल उरांव, कुलदीप लोहरा, राज कुमार उरांव, राजू उरांव, शर्मीली उरांव सहित युवा मंडल के कई सदस्य शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!