New CO Trupti Vijaya Kujur takes charge in BalumathNew CO Trupti Vijaya Kujur takes charge in Balumath

लातेहार: बालूमाथ अंचल कार्यालय में सोमवार को नवनियुक्त अंचलाधिकारी तृप्ति विजया कुजूर ने पदभार संभाला। निवर्तमान अंचलाधिकारी आफताब आलम ने उनका स्वागत करते हुए प्रभार सौंपा। साथ ही शुभकामनाएं भी दीं। बताते चले कि बालूमाथ की 45वीं अंचलाधिकारी तृप्ति विजया कुजूर का स्थानांतरण  रामगढ़ जिले के चितरपुर अंचल से बालूमाथ किया गया है।

अवसर पर अंचलाधिकारी तृप्ति विजया कुजूर ने कहा कि चितरपुर आकांक्षी अंचल है और बालूमाथ भी। अकांक्षी अंचल के लिए जो भी मानदंड और लक्ष्य निर्धारित हैं, उनकी पूरी निष्ठा से पालन करूंगी। अंचल के लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हो यह सुनिश्चित करूंगी।

मौके पर बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव सहित कई पुलिस अधिकारी, अंचलकर्मी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!