धनबाद: रेल मंडल धनबाद में गुरुवार को नये वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मनीष सौरभ ने पदभार ग्रहण किया। अवसर निवर्तमान वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मो. इकबाल ने बुके देकर उनका स्वागत किया और विधिवत पदभार सौंपा। बताते चलें कि मो. इकबाल का स्थानांतरण धनबाद मंडल में ही वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर हुआ है।
वहीं इससे पूर्व मनीष सौरभ पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। वे डीटीएम बरकाकाना, डीओएम धनबाद और मंडल संरक्षा अधिकारी के रूप में भी योगदान दे चुके हैं। मनीष सौरभ आईआईटी बॉम्बे से सिविल ब्रांच में बीटेक की डिग्री प्राप्त की है और वे भारतीय रेलवे ट्रैफिक सर्विसेज के वर्ष 2014 बैच के अधिकारी हैं।
