रांची विमेंस कॉलेज में अभाविप की नई इकाई का हुआ गठन
निकिता कुमारी अध्यक्ष और कुशव मिश्रा बने मंत्री

रांची:  विमेंस कॉलेज रांची में अभाविप की नई इकाई की घोषणा शुक्रवार को नगर छात्रा विस्तारिक किरण कुमारी और महानगर सह मंत्री शारदा कुमारी की उपस्थिति में हुई। नए सत्र हेतु इकाई अध्यक्ष निकिता उपाध्यक्ष सुमन, मंत्री कुशव मिश्रा, सह मंत्री अनुश्रुति मिश्रा, SFS प्रमुख ऊमी प्रिया सहदेव, SFD प्रमुख साक्षी कुमारी, सोशल मीडिया प्रभारी रॉली कुमारी, कला मंच प्रमुख रिया पांडेय, खेलो भारत प्रमुख पूनम कुमारी, खेलो भारत सह प्रमुख सुलेखा, कांता और कार्यकारी सदस्यों में चित्रा, आकांक्षा ,राजश्री श्रीवास्तव ,कीर्ति साहू ,साक्षी, संजू, सहित कई कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया ।

मौके पर उपस्थित महानगर सह मंत्री शारदा कुमारी ने इकाई के नये पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवा ही देश का भविष्य हैं और इसमें विद्यार्थी परिषद कैंपस में सभी छात्राओं के अंदर राष्ट्रवादी विचारधारा भरने की काम कर रही है।

महानगर छात्रा विस्तारिक किरण कुमारी ने कहा कि एबीवीपी एकमात्र ऐसा संगठन है जो छात्रहित के साथ साथ समाज व राष्ट्र हित के लिए भी कार्य करती है। इस परिसर में भी आप सभी प्रवेश, परीक्षा और परिणाम को सुदृढ़ बनाने का पूर्ण प्रयास करेंगे ऐसी आशा और विश्वास है।

By Admin

error: Content is protected !!